Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सतना नागरिकों से की अपील

सतना
कोरोना के तेज होते संक्रमण के बीच कलेक्टर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि त्योहारों पर विशेष रूप से सतर्क रहें। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए जिला वासियों से कहा है कि, "मैने निर्णय लिया है कि होली का त्योहार अपने परिवार के साथ घर में रहकर ही मनाऊंगा, ऐसे में जिलेवासी भी मेरा परिवार-मेरा त्योहार की तर्ज पर होली अपने घर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही मनाएं।"

कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील भी की। कहा कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जिसके कोई भी विपरीत प्रभाव अभी तक सामने नहीं आए हैं। लिहाजा निर्भय होकर सभी नागरिक कोरोना का टीका लगवाएं तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें।

कलेक्टर ने आरटीओ को महाराष्ट्र और नागपुर से आने वाली यात्री बसों के परमिट निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि महाराष्ट्र से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सतर्क और सावधान रहें। उन्होंने महाराष्ट्र के जिलों और नागपुर या अन्य जिलों से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करने की सलाह खुद भी दी साथ ही मातहतों को हिदायत दी कि वो भी ऐसे लोगों होम क्वारंटीन रहने की सलाह दें और उन्हें अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराने को प्रेरित करें।

 

#कलेक्टर अजय

Source : Agency

पाठको की राय